किसान पुरस्कार' - ICAR award ceremony to reward innovation in agriculture and allied fields - Farmer awards in India

भारत में दिए जाने वाले शीर्ष ‘किसान पुरस्कार’

किसान भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और हमारे देश की 60 % से भी ज़्यादा जनसँख्या कृषि पर आधारित है।  भारत में ऐसे संस्थान हैं जो किसानों को उनके प्रयासों और कृषि उत्पादकता में सुधार करने के लिए, नए प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते है और किसान पुरस्कार से सम्मानित भी करते हैं।

To read this article in English, please click here – Farmers’ Awards (Kisaan Puraskar) in India

भारत के शीर्ष ‘किसान पुरस्कारों’ की एक सूची हमने इसी लिए तैयार की है ताकि हमारे किसान भाई  इसे पढ़ें, समझें और कृषि के क्षेत्र में और अधिक नए प्रयोग एवं उन्नति करें –

भारत में बैक- पैकिंग के हमारे सभी ब्लॉग को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

1. आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) किसान पुरस्कार

दिल्ली में स्थित आईसीएआर, कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान और शिक्षा के प्रबंधन के लिए शीर्ष संगठन है। आईसीएआर ने किसानों को उत्कृष्ट योगदान और नए प्रयोग करने के लिए कई पुरस्कार स्थापित किये हैं –

1. जगजीवन राम अभिनव किसान पुरस्कार

  • एक  किसान को एक लाख रुपये का राष्ट्रीय पुरस्कार (वार्षिक) और इतनी ही राशि का यात्रा अनुदान ताकि उसके योगदान/उपलब्धि को  देश भर बताया जाए और बढ़ावा दिया जाए 
  • 8 जोनल पुरस्कार (पुरस्कार) –  प्रत्येक क्षेत्र में एक किसान को 0.5 लाख रुपये का पुरस्कार और इतनी ही राशि का यात्रा अनुदान ताकि उसके योगदान/उपलब्धि को  देश भर बताया जाए और बढ़ावा दिया जाए 
  • अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

2. विविध कृषि के लिए एन जी रंगा किसान पुरस्कार

  • एक लाख रुपये का राष्ट्रीय पुरस्कार (वार्षिक) – प्रतिष्ठित योगदान और विविध कृषि के क्षेत्र में नए प्रयोग के लिए।
  • अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

आईसीएआर ने पूरे भारत को 8 क्षेत्रों (ज़ोन्स) में विभाजित किया हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों से किसानों की पहचान कर उन्हें  पुरस्कारों के लिए नामांकित किया जाता है। किसानों के अलावा, आईसीएआर ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में योगदान के लिए पत्रकारों, शिक्षकों, लेखकों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के लिए भी पुरष्कारों की स्थापना की है। इन पुरस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

2. महिंद्रा समृद्धि भारत कृषि पुरस्कार

महिंद्रा समूह ने  किसानों और कृषि के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं के उद्देश्यपूर्ण योगदान को मान्यता देने के लिए ‘महिंद्रा समृद्धि भारत कृषि अवार्ड्स’ की स्थापना की है। कृषि के क्षेत्र में नवीन प्रयोग, नयी सोच एवम सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिंद्रा ग्रुप किसानों को राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्टार पर सम्मानित करता है। महिंद्रा समूह के पुरस्कार निम्न हैं – 

  • कृषक सम्राट सम्मान (वर्ष का उत्कृष्ट किसान – पुरुष श्रेणी) – पुरस्कार उपश्रेणियों: 1 ) 5 एकड़ से कम जमीन 2) 5 से 20 एकड़ जमीन 3)  50 एकड़ से अधिक
  • कृषि प्रेरणा सम्मान (वर्ष का उत्कृष्ट किसान  – महिला)
  • कृषि युवा सम्मान (वर्ष का उत्कृष्ट किसान – युवा)

[प्रत्येक पुरस्कार श्रेणी में: 1 राष्ट्रीय पुरस्कार – 2.11 लाख रुपये, क्षेत्रीय पुरस्कार – 0.51 लाख रुपये]

महिंद्रा पुरस्कार के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें।  

Mahindra Agriculture Awards - Farmer Awards in India - Innovation in Agriculture - किसान पुरस्कार
Mahindra Agriculture Awards

3. उद्यान पंडित पुरस्कार

उद्यान पंडित पुरस्कार भारत में फल की खेती के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है। एक पुरस्कार सेब, केला, अंगूर, अमरूद, मंदारिन, आम, अनानास और मीठे संतरे की श्रेणियों में से प्रत्येक दिया जाता है। यह राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड द्वारा प्रायोजित है और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर दोनों पर दिया जाता है. 

4. क्रिस्टल राष्ट्रीय कृषि पुरस्कार

क्रिस्टल समूह ने उन किसानों के लिए पुरस्कार स्थापित किये हैं जिन्होंने कृषि के क्षेत्र में विशेष सहयोग देकर एक नया स्तर स्थापित किया है। इसमें प्रगतिशील कृषि तकनीक, कृषि के क्षेत्र में या दूध उत्पादन, फल उत्पादन, मुर्गी पालन और रेशम उद्योग के क्षेत्र में नए प्रयोग अपनाने के लिए 12 पुरस्कार शामिल है। 6 अनुसंधान वैज्ञानिकों और एक गैर सरकारी संगठन को सम्मानित करने के अलावा, एक विशेष जूरी पुरस्कार कृषि विकास के क्षेत्र में जीवन भर योगदान (लाइफ टाइम अचीवेमनेट अवार्ड) के लिए है। आप और अधिक जानकारी  यहाँ  प्राप्त कर सकते हैं ।

5. राज्य सरकारों द्वारा स्थापित किसान पुरस्कार

प्रत्येक राज्य सरकार ने भी किसानों के योगदान  को सम्मानित करने के लिए कई पुरस्कारों का गठन किया है। कुछ उदाहरण निम्न हैं –

  • पंजाब:  किसानों के हीरो (Hero of Farmers)
  • बिहार : सर्वश्रेष्ठ प्रगतिशील किसान, ग्रीन लेडी पुरस्कार
  • झारखंड:  सर्वश्रेष्ठ SRI किसान पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार
  • पश्चिम बंगाल : कृषक सम्मान पुरस्कार, कृषि रत्न, कृषि रबी पुरस्कार
  • अंडमान और निकोबार द्वीप : द्वीप के सर्वश्रेष्ठ किसान पुरस्कार, लेफ्टिनेंट गवर्नर का प्रशस्ति प्रमाण पत्र

राज्य पुरस्कार के पुरस्कारों के लिए चयन मानदंड और  पुरस्कार राशि का विवरण आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। अपने राज्य के पुरस्कारों  के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने क्षेत्रीय कृषि केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं। 

यह राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर दिए जाने वाले किसान पुरष्कारों की एक छोटी से सूची है, परन्तु इससे देखकर लगता है कि हमें अपने किसानों को और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए कुछ विशेष कुछ विशेष की आवश्यकता है।  हमारे किसान जो जमीन पर पसीना बहते हैं और देश के लिए अन्न उगते है, हमें उन्हें सर्वोच्च रूप से सम्मानित करना चाहिए। 

केवल पुरस्कार देने भर से हम कृषि में नयी दिशा नहीं ला सकते परन्तु सम्मान देकर हम  निश्चित रूप से अपने किसान भाइयों के प्रयासों की सराहना तोह कर ही सकते हैं।  यदि आपको लगता है की कोई ऐसा पुरस्कार है जो हमसे छूट गया है और हम इस सूची में शामिल कर सकते हैं तो नीचे कमेंट्स में हमे लिख सकते हैं। 

रेफरेन्सेस – 

  1. http://www.icar.org.in/hi/image/tid/232?page=2
  2. https://www.mahindratractor.com/images/agri-awards/2016.jpg

One thought on “भारत में दिए जाने वाले शीर्ष ‘किसान पुरस्कार’

Happy to have your comments